सिटी रिपोर्टर |बोकारो मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में डीसी अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 41 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं को सुना। डीसी ने लोगों की समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर कार्रवाई निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद,बीएसएल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।


