युवक की पश्चिम बंगाल में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

बरहेट | बरहेट थाना क्षेत्र के हरिशचंद्रपुर गांव निवासी 17 वर्षीय रीझा मरांडी पिता-मंगल मरांडी की पश्चिम बंगाल में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रीझा मरांडी अपने चाचा एवं अन्य साथियों के साथ काम की तलाश में पश्चिम बंगाल के हुगली जिला गए थे। बताया जा रहा है कि कम उम्र होने के कारण उसे नियमित काम में नहीं लगाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को रेलवे पटरी के समीप कार्य के दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना उसके साथियों ने परिजनों को दी, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *