बोरियो अंचल क्षेत्र अंतर्गत पथरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को जिरुल से करमाटांड़ (मोहनपुर) तक प्रस्तावित बायपास सड़क चौड़ीकरण कार्य को रद्द करने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पथ प्रमंडल, साहिबगंज के अंतर्गत करमाटांड़ (मोहनपुर) से जिरुल तक बायपास सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जबकि बायपास के स्थान पर पुरानी सड़क पर ही चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पूर्ण निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर बायपास योजना को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रतन मरांडी, दिलीप मलतो, मानवेल किस्कु, संतु मलतो, छोटो सोरेन, अरबिंद सोरेन, जोगेंद्र किस्कु, नरसिंह मरांडी, होपना हेम्ब्रम, जोहन किस्कु, जितराय मुर्मू, पखत किस्कु, सोलेमान किस्कु, कोलेशचंद्र किस्कु, महेश्वर मलतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


