बरहेट प्रखंड क्षेत्र स्थित जामिया इस्लाहुल मोमेनिन सह कुल्लिया उम्मै हबीबा लील बनात मदरसा में आयोजित दो दिवसीय जलसा कार्यक्रम के दौरान रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 3 बजे दो मासूम बच्चे, जो चौंकी के नीचे सो रहे थे, अचानक पापड़ तलने के लिए रखी गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर बुरी तरह झुलस गए। उस समय पापड़ तलने का काम मो. उस्मान अंसारी कर रहे थे, जो बरहेट बाबूपुर टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


