भास्कर न्यूज | जामताड़ा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की 75 छात्राएं पहली बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगी। इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है। विद्यालय की वार्डन कंचन कुमारी ने बताया कि अब तक छात्राएं राज्य बोर्ड से परीक्षा देती थीं, लेकिन इस वर्ष पहली बार सीबीएसई से परीक्षा देने का अवसर मिला है। इससे छात्राओं के शैक्षणिक स्तर और भविष्य की संभावनाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विशेष कक्षाओं और नियमित अभ्यास के माध्यम से बेहतर तैयारी कराई जा रही है, ताकि छात्राएं अच्छे परिणाम ला सकें। छात्राओं का परीक्षा केंद्र एसडीएवी विद्यालय में निर्धारित किया गया है।


