भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भास्कर न्यूज | जामताड़ा समाजवादी विचारधारा के पुरोधा, गरीबों-वंचितों के मसीहा एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच की ओर से श्रद्धांजलि संदेश जारी किया। उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और सामाजिक न्याय के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि कर्पूरी ठाकुर जी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर राजनीति और समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन आज भी हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो समान अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करे। इस श्रद्धांजलि संदेश में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजू कुमार ठाकुर, झारखंड प्रदेश प्रभारी रमेश भंडारी सहित संगठन के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं झारखंडी बाबा दुबराज भंडारी, सुखू भंडारी, प्रेम भंडारी, पंकज भंडारी, कुसू देवी, नितू ठाकुर, लतिका भंडारी, प्रतिमा भंडारी, समती देवी तथा भालगरहा जामताड़ा के समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं की ओर से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।‌ अंत में सभी से आह्वान किया गया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *