जामताड़ा जिला के संयुक्त कृषि भवन सरखेलडीह में कृषि निदेशक महोदय द्वारा जिले में संचालित कृषि योजनाओं का व्यापक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। केंद्र प्रायोजित तथा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा में प्रमुख रूप से टपक सिंचाई योजना, बिरसा बीज वितरण योजना, सीड एक्सचेंज योजना, मिलेट मिशन, बिरसा हरित कृषक पाठशाला तथा अम्लीय मृदा सुधार योजना शामिल रहीं। कृषि निदेशक महोदय ने सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा आत्मा सभागार में की और योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कृषि निदेशक महोदय ने योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने, लाभुकों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। सॉइल कंजर्वेशन योजना के अंतर्गत किसानों के बीच पंप सेट का वितरण भी कृषि निदेशक महोदय के हाथों किया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, डीवाई पीडी आत्मा संजय कुमार उपस्थित थे।


