उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्या, कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

उपायुक्त रवि आनंद ने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और उन्होंने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल सहित अन्य विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त रवि आनंद ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया। साथ ही कई ऐसे प्रकरण, जिनका समाधान तत्काल संभव था, उनका ऑन स्पॉट निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सही तथ्यों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें, ताकि समाधान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *