हाथियों से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची गीताश्री उरांव

भरनो|भरनो प्रखंड के समसेरा,करंज टोली में बीते एक सप्ताह से जंगली हाथी किसानों के घर और फसल बर्बाद कर रहे हैं ।और वन विभाग उन्हें मुआवजा और सुरक्षा देने में तत्परता नहीं दिखा रही है ।इसकी सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव एवं पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव गांव पहुंचे ।और हाथियों से प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया ।उन्होंने गेहूं के खेत में जाकर अरुण उरांव के नुकसान फसलों को देखा ।गीताश्री उरांव ने पीड़ित परिवार सुशीला उरांव,सोमा उरांव, बूदो उरांव को अपनी ओर से टॉर्च का वितरण किया और उन्हें वन विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया ।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार जंगली हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं । लोगो को वन विभाग से मुआवजा लेने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है ।कई लोगों को मुआवजा की प्रक्रिया भी नहीं पता है ।वन विभाग द्वारा गांव में हाथियों को घुसने से रोकने के लिए गांव के चारों ओर तार लगाया गया है ।जिसमे बिजली प्रवाहित होती है ।कई घर गांव से दूर है ।उन घरों के बाहर भी बिजली तार लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए डीएफओ से बात करेंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *