साफ छवि व ईमानदार व्यक्ति को ही अपना मत दें : रघुवर

भास्कर न्यूज |गुमला नगर निकाय चुनाव में लगातार कद्दावर नेता का गुमला आगमन हो रहा है। पूर्व विधायक से लेकर पूर्व सांसद व राष्ट्रीय स्तर के नेता भी गुमला में अड्डा जमाए हुए है। इस कड़ी में मंगलवार को पूर्व सीएम सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का आगमन गुमला में हुआ। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि साफ छवि व ईमान प्रत्याशी को ही अपना मत दें। वर्तमान समय में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपना लाज बचाने व चुनाव के डर से पार्टी बेसिस पर चुनाव कराने का आदेश ना पारित कर समर्थित उम्मीदवार को उतारने का एलान किया है। क्योंकि वे जानते है कि जिस दिन दलीय आधार पर चुनाव होगा, उस दिन नगर निकाय चुनाव से महा गठबंधन का सुफरा साफ हो जाएगा। इसी डर से हेमंत सरकार ने समर्थित उम्मीदवार उतारा है। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में लूट मचा हुआ, भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर वासी छवि देखकर ही अपना मतदान करें। पत्रकारों ने पूर्व सीएम से कहा कि भाजपा के दो नेत्री भी निकाय चुनाव में बगावत कर चुनावी मैदान में खड़ी है। इस पर उन्होंने साफ अक्षरों में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। दूसरी बात इस बार दलीय आधार पर चुनाव नहीं हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *