भास्कर न्यूज |लुधियाना सरकार व्यापारियों के द्वार मुहिम के तहत गांधी नगर मेन मार्केट में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा हल्का लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। बैठक में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर सहित जीएसटी, सेल टैक्स, बिजली बोर्ड, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एक ही छत के नीचे हजारों व्यापारियों की उपस्थिति में उनकी समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। पार्षद और गांधी नगर मार्किट के प्रधान नीरज खोसला ने बताया कि मीटिंग में गांधी नगर मार्केट एसोसिएशन, अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन, मन्ना सिंह एसोसिएशन, दाल बाजार एसोसिएशन, पुराना बाजार होजरी एसोसिएशन, माली गंज समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मुद्दे उठाए। व्यापारियों ने टैक्स से जुड़ी दिक्कतों, बिजली समस्याओं और कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की। विधायक बग्गा और सिद्धू ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देने और व्यापार अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारियों की जायज मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी। इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा ,अमरजीत सिंह हैप्पी ,अरविंदर सिंह टोनी ,गुरविंदर सिंह जॉली ,ज्योति, सुमित पस्सी,अमन बग्गा ,पार्षद पुष्पिंदर भनोट ,अशोक कुमार ,सुरिंदर अटवाल ,रवि सेठी ,मनदीप मनी ,नवीन समेत कई मार्किट के प्रधान ,उपस्थित रहे। गांधी नगर मेन मार्केट में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल।


