स्त्री सत्संग सभा ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया

भास्कर न्यूज |लुधियाना दुगरी स्थित श्री सुखमणि साहिब गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जप-तप समागम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई और गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। समागम के दौरान स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया। वातावरण गुरबाणी की मधुर वाणी से भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत श्री जपजी साहिब और श्री चौपाई साहिब का पाठ भी संगत के साथ किया गया। महिलाओं ने पूरी निष्ठा और एकाग्रता के साथ पाठ कर संगत को नाम सिमरन के महत्व से जोड़ा। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने धन-धन बाबा दीप सिंह जी का सिमरन कर उनकी शहादत और सेवा भावना को याद किया। समागम के दौरान संगत ने गुरमत विचारों को आत्मसात करते हुए प्रभु नाम से जुड़ने का संकल्प लिया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान अरविंदर सिंह संधू, राम सिंह, निर्भय सिंह तथा कवल नैन सिंह भाटिया ने स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है। समागम के अंत में संगत के लिए गुरु का लंगर भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *