लुधियाना| शहर में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही के साथ हुई, जिससे हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन दोपहर होते-होते तीखी धूप निकल आई। दोपहर की धूप इतनी तेज थी कि लोगों को फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं, जिनका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इसमें सोमवार के मुकाबले 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट रही, लेकिन यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 9.6 डिग्री रहा।


