कांकेर में रूरल टेक्नोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

कांकेर| जिले के किसानों को आधुनिक और किफायती खेती से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में रूरल टेक्नालॉजी सेंटर की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ विधायक आशाराम नेताम तथा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पशु चलित कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को सरल और लाभप्रद बनाना है। इस केंद्र में तेंदुआ हल, पैडलर और बियासी हल जैसे यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र हरिदास तायड़े ने बताया एक जोड़ी बैल से 0.5 से एक हार्स पावर तक शक्ति प्राप्त की जा सकती है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *