बिलासपुर | जिले के धान खरीदी केंद्रों से अब तक 95 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार बिलासपुर जिले में खरीदी केंद्रों से धान को संग्रहण केंद्र भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ 5 प्रतिशत धान का उठाव बाकी है। हालांकि मुंगेली और बलौदा बाजार जिले से करीब 20 हजार मैट्रिक टन धान बिल्हा के संग्रहण केंद्र भेजा जा रहा है। दोनों जिलों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए वहां का धान बिल्हा भेजने का फैसला लिया गया है। मुंगेली से धान आना शुरू हो गया है और इसे हिर्री संग्रहण केंद्र में डंप किया जा रहा है। जिले के 1 लाख 25 हजार 263 किसानों से 6 लाख 75 हजार 480 टन धान खरीदा गया है।


