भास्कर न्यूज | धमरती शहर की स्वच्छता एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। पीडी नाला में जेसीबी मशीन से सफाई अभियान चलाकर नाले में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा एवं झाड़ियों को हटाकर पानी निकासी का रास्ता बनाया गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखकर नालों की समयपूर्व सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। सफाई कार्य के दौरान जमी गंदगी को मशीनों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा निकाला जा रहा है।


