धमतरी| रायपुर रोड में बठेना नहर के पास एक ट्रक चालक ने बीच सड़क में अपनी गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया। इस बीच कुछ देर के लिए वहां जाम की नौबत आ गई । नहर पार में हैवी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक मनमानी करते हुए नहर बाइपास में हैवी वाहनों को ले जाते हैं। इसके लिए वाहन को मोड़ते समय अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस को संज्ञान में लेकर ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करना चाहिए। साथ ही शहर के अंदर सड़क किनारे खड़ी वाहनों को हटाना चाहिए। – उरेन्द्र मानिकपुरी, मकेश्वर वार्ड


