भास्कर न्यूज | धमतरी सरस्वती शिशु मंदिर उमावि आमा तालाब धमतरी में 16 फरवरी को शिशु कक्षा के बच्चों के लिए सांसद निधि से शिशु वाटिका कक्ष बनाया जाएगा। सांसद रूप कुमारी चौधरी ने भूमिपूजन किया। प्रादेशिक सचिव लक्ष्मण राव मगर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वतंत्र वातावरण एवं स्वतंत्र कक्षा-कक्ष होना चाहिए। डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से बच्चों में नैतिक विकास कर श्रेष्ठ इंसान बनाना है, जो देश व समाज के समर्पित हों। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, व्यवस्थापक डॉ रवि शांडिल्य, डॉ. प्रदीप शर्मा, ऋषिकांत सिन्हा, महावीर श्रीश्रीमाल, ईशु नाग, शोभा दुबे, प्राप्ति वासानी उपस्थित थे। संचालन एवं अतिथि आभार स्कूल के प्राचार्य खेमीन साहू ने किया।


