दिव्यांगजन को नई ट्राइसाइकिल दी गई, आने-जाने में होगी सहूलियत

भास्कर न्यूज | धमतरी सांसद भोजराज नाग ने कलेक्टोरेट में जिले के दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, जनपद अध्यक्ष ज्योति साहू, हरख जैन, वीरेंद्र साहू समेत समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय व उपस्थित रहे। नगर पंचायत भखारा निवासी चंद्रहास साहू 55 फीसदी तथा अधारी नवागांव धमतरी निवासी शिवकुमार नवरंग 80 फीसदी अस्थि बाधित है। दोनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। चंद्रहास साहू ने बताया कि उन्हें शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन और रोजगार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब शासन की सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो रहे हैं। इसी तरह शिवकुमार नवरंग ने भावुक होकर कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और वह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *