मुनाफे का झांसा देकर 4.35 करोड़ की ठगी

भास्कर न्यूज |लुधियाना शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। थाना साइबर क्राइम के एसएचओ सतबीर ने बताया कि मुकदमा नंबर 01/2024 के तहत आरोपी विक्रम यादव वासी हरियाणा को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित रशपाल वासी मॉडल टाउन को शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 4.35 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जांच में सामने आया है कि ठगी गई रकम में से लगभग 60 लाख रुपए आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल सबूतों की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *