गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान ढोलेवाल में फागुन महीने की अमावस्या का पर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु नानक नाम लेवा संगतों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों ने गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगाई और गुरु जस का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। समारोह के दौरान भाई गुरदीप सिंह (जयपुर वाले), भाई परमवीर सिंह, भाई गुरशरण सिंह कोमल, भाई हरप्रीत सिंह खालसा, भाई जगमोहन सिंह कोमल, भाई अवतार सिंह मुलतानी और उनके जत्थे ने मधुर कीर्तन की सेवा निभाई। रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत गुरबाणी कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और संगतें भाव-विभोर हो उठीं। इसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब के मुख्य कथावाचक ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने नतमस्तक हुई संगतों के साथ गुरमत विचारों की सांझ की। उन्होंने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलते हुए नाम सिमरन, सेवा और सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने संगत के समक्ष रागी जत्थों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर तजिंदर सिंह डंग, परमजीत सिंह लायलपुरी, तरलोचन सिंह बब्बर, गुरजीत सिंह गिल , इंद्रजीत सिंह मक्कड़, जतिंदरपाल सिंह सलूजा, सुरिंदरजीत सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह दुखिया, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *