भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छपोरा मंडल अध्यक्ष बने लम्बोदर

मालखरौदा | भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत छपोरा मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर लम्बोदर चंद्रा को नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल द्वारा जारी सूची के अनुसार किया गया। लम्बोदर चंद्रा ग्राम मरघट्टी, मालखरौदा विकासखंड के निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। वे पूर्व में मालखरौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, ग्रामीण समाज और पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को निष्ठा से निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से छपोरा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्णय संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि ऐसे मनोनयन से संगठन और मजबूत होगा और सामाजिक न्याय तथा विकास के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *