चना-पूड़ी और हलवा के लंगर लगाया

लुधियाना| महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शॉपकीपर्स एसोसिएशन गोपाल रोड सामने जगराओं पुल की ओर से आठवां विशाल भंडारा लगाया गया। शॉपकीपर्स एसोसिएशन गोपाल रोड के पदाधिकारियों प्रमोद मैनी, रोहित बांसल, नीरज महाजन, संजीव जैन, विजय शर्मा, ओमप्रकाश जस्सी, टिंकू पुजारा ने मुख्य मेहमान सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर का भव्य स्वागत किया। उन्होंने एसोसिएशन के द्वारा लगाए विशाल भंडारा की शुरुआत करते हुए शिवभक्तों को चना-पड़ी और हलवा बांटा। इस मौके पर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोहित बांसल, नीरज महाजन, प्रमोद मैनी, अपुल मैनी, सन्नी मैनी, संजीव जैन, विजय शर्मा, ओमप्रकाश जस्सी, टिंकू पुजारा, रमेश जैन, अजय नागपाल, रितेश गोयल, राजीव झांजी, राज सिंगला आदि सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *