बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

लुधियाना| बीमारी से परेशान 25 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय यादव (25) पुत्र ब्रिज यादव, निवासी बिजली घर के नजदीक, ग्यासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस चौकी ग्यासपुरा से जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि अजय ने सोमवार रात अपने घर में ही फंदा लगा लिया था, लेकिन पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार को मिली। अजय अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ग्यासपुरा में रहता था। उसकी पत्नी के अनुसार, अजय की छाती में लंबे समय से तेज दर्द रहता था। बीमारी का इलाज महंगा होने के कारण वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगा था। सोमवार को उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी। जब वह शाम को घर लौटी तो पति को फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को गांव में सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *