सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू मंगलवार से 31 केंद्रों में शुरू हो गई है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ नजर आई। स्टूडेंट्स के मुताबिक प्रश्न पत्र काफी आसान थी। गणित का कुछ प्रश्न उलझाऊ थे। लेकिन तैयारी पूरी की हुई थी। लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए है। सीबीएसई की तरफ से परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम और विशेष टीम बनाई गई हैं। विभिन्न केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों और सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन कई छात्रों ने समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर एडमिट कार्ड और सुरक्षा जांच प्रक्रिया पूरी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *