छात्राओं को मिला करियर व जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन

लुधियाना। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में प्रिंसिपल सुमन लता के कुशल मार्गदर्शन में पंजाबी विभाग द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सहज पाठ सेवा सोसाइटी, अमृतसर के डायरेक्टर सतनाम सिंह सलहपुरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष सरिता मिन्हास ने उनका स्वागत किया। सलहपुरी ने ‘गुरबानी की रोशनी में व्यक्तित्व निर्माण’ विषय पर छात्राओं से अपने विचार साझा किए। उन्होंने गुरबानी के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और अनुशासन को व्यक्तित्व विकास का आधार बताया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गुरमत साहित्य से संबंधित पुस्तकें छात्राओं को भेंट कीं। मंच संचालन रमनदीप कौर ने किया। यह व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *