मानव पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों ने बनाए स्मार्ट शूज, सेंसर वाली ट्रेन

अमृतसर| मानव पब्लिक स्कूल में आयोजित दो-दिवसीय विज्ञान, कला और तकनीक प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन केआर महेश्वरी, ट्रस्टी विजय कुमार खन्ना, रेखा महेश्वरी और प्रिंसिपल नवप्रीत संधू ने किया। प्रदर्शनी में विज्ञान और कंप्यूटर के मॉडल्स मुख्य आकर्षण रहे। छात्रों ने एक ऐसी सेंसर आधारित रेलगाड़ी बनाई जो ट्रैक पर जानवर या वस्तु आने पर स्वतः रुक जाती है। वहीं, एआई तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नेत्रहीनों के लिए विशेष ‘स्मार्ट शूज’ पेश किए गए, जो बाधा आने पर हॉर्न बजाकर सचेत करते हैं। इसके अलावा स्मार्ट टोल प्लाजा से जुड़े सेंसर मॉडल्स ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। पंजाबी विभाग ने ‘पंजाबी विरसे’ और सामाजिक विज्ञान विभाग ने ऐतिहासिक इमारतों व देशभक्तों की गाथा प्रदर्शित की। नर्सरी के बच्चों ने ‘कम्युनिटी हेल्पर्स’ बनकर अपने आत्मविश्वास से दर्शकों को चकित कर दिया। भारी भीड़ के बीच संपन्न हुई इस प्रदर्शनी ने बच्चों की रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को एक बड़ा मंच प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *