भास्कर न्यूज | अमृतसर आयुष विभाग के निर्देशों पर नानकसर गुरुद्वारा साहिब, वेरका में मंगलवार को आयुष कैंप लगाया गया। यह कैंप डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना और डायरेक्टर होम्योपैथी पंजाब डॉ. हरिंदर पाल सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया । कैंप की अगुवाई जिला आयुर्वेद यूनानी डॉ. दिनेश कुमार और जिला होम्योपैथिक डॉ. रुपिंदर कौर ने की। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह के अरदास करने पर डॉ. दिनेश कुमार ने कैंप का उद्घाटन किया। लोगों का मुफ्त चेकअप कर मुफ़्त आयुवैदिक और होम्योपैथिक दवाइयां दी गईं। आयुष विभाग के अनेक सदस्यों ने इसमे भाग लिया । कुल 606 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें 396 आयुर्वेदिक और 210 होम्योपैथिक मरीज शामिल रहे। सभी को जांच के बाद मुफ्त दवा दी गई।


