डेयरियां शिफ्ट करवाएं, 27 तक मोहलत, 28 को चलेगा अभियान

भास्कर न्यूज | अमृतसर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद निगम डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट कराने को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने अफसरों के सा​थ मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि 28 फरवरी को अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। डेयरी मालिकों को 27 फरवरी तक की मोहलत दी गई है कि खुद ही शिफ्ट कर लें। यदि शिफ्ट नहीं किया तो बिजली और वाटर सप्लाई विभाग डेयरियों के कनेक्शन काट दें। वहीं, अफसरों ने कमिश्नर को बताया कि 354 डेयरियां और 5,443 पशु चिन्हित किए गए हैं, जिसमें से 48 पशुपालक अपनी डेयरियां शिफ्ट कराने को तैयार हैं। यदि स्वेच्छा से दूसरे डेयरी मालिक शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *