तीन एसआई और सात एएसआई का तबादला

जांजगीर | मंगलवार को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ तीन एसआई और सात एएसआई का तबादला किया गया है। राहौद चौकी प्रभारी सत्यम चौहान को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है, जबकि रजेट से रामप्रसाद बघेल को उनके स्थान पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 10 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, भागवत प्रसाद डहरिया को थाना जांजगीर से रक्षित केंद्र भेजा गया है। राजेश कुमार साहू को थाना बलौदा से थाना पामगढ़, प्रतिभा राठौर को थाना बलौदा से प्रभारी चौकी कोटमीसोनार, राजेंद्र सिंह क्षत्रिय को थाना बिर्रा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह रजेट लाल यदु को चौकी पंतोरा से थाना जांजगीर, रामदुलार साहू को थाना पामगढ़ से थाना बलौदा, हीरालाल एक्का को थाना नवागढ़ से रक्षित केंद्र तथा रामकृष्ण आदित्य को रक्षित केंद्र से थाना नवागढ़ भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *