जिला अस्पताल को लेप्रोस्कोपिक सर्जन मिलने से ऑपरेशन शुरू हुआ

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार जिला अस्पताल में नए जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन की पदस्थापना के बाद जटिल बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक 16 ऑपरेशन किए जा चुके हैं, हालांकि मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल में अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी महसूस की जा रही है। अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसिल, बवासीर, फिमोसिस, सेलुलाइटिस, ब्रेस्ट एब्सेस, फाइब्रोएडेनोमा और सिबेशियस सिस्ट जैसी बीमारियों का ऑपरेशन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह उपचार निःशुल्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर आयुष्मान कार्ड का लाभ भी दिया जाता है। भर्ती मरीजों को भोजन व नाश्ते की व्यवस्था भी बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल आने वाले कई मरीजों के परिजनों का कहना है कि जांच सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और वार्डों की साफ-सफाई को लेकर अब भी सुधार की जरूरत है। उनका कहना है कि ऑपरेशन की सुविधा शुरू होना सकारात्मक कदम है, लेकिन यदि अन्य व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ हों तो मरीजों को और राहत मिल सकती है। भाटापारा निवासी एक मरीज के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन तो सफल रहा, पर भर्ती के दौरान कुछ दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं। उनका कहना था कि यदि सभी सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध हों तो गरीब मरीजों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आगे भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की प्रक्रिया जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *