महासमुंद| केंद्र सरकार के मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत आज 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे महासमुंद कलेक्टर कार्यालय का घेराव और विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि नए बदलावों से ग्रामीणों के रोजगार और मजदूरी भुगतान पर संकट खड़ा होगा। वीबी जी राम जी विधेयक को वापस लेने और योजना को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग। इस प्रदर्शन में जिलेभर से हजारों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।


