बालोद में छत्तीसगढ़ी एक्टर के घर चोरी:परिवार संग कुंभ गए, घर से 9.90 लाख के गहने पार, चोर बच्चों के गुल्लक भी ले गए

छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार पवन गांधी के गुंडरदेही स्थित कन्हैया विहार कॉलोनी के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 9.90 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। यह वारदात तब हुई जब पवन गांधी अपने परिवार के साथ 16 फरवरी को प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। 19 फरवरी सुबह जब पड़ोसी मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक जोशी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आलमारी और लॉकर तोड़ ले गए आभूषण
19 फरवरी की सुबह पवन गांधी के ससुर अशोक कुमार पोद्दार ने परिवार को सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जानकारी मिलते ही पवन गांधी के चाचा द्वारिका प्रसाद गांधी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि मुख्य गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, और अंदर अलमारी और लॉकर भी तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी कर लिए गए थे। पांच लाख रुपए के जेवरात गायब पवन गांधी ने पुलिस को फोन पर बताया कि घर की अलमारी में रखे नकद 4 लाख 65 हजार रुपए, बच्चों के गुल्लक में जमा राशि, और सोने-चांदी के गहने जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 25 हजार रुपए थी, चोरी हो गए हैं। चुराए गए सामान में सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कान की टॉप्स, चांदी के सिक्के, लोटा, गिलास और थाली शामिल हैं। चोरी का समय और शक के घेरे में संदिग्ध
घर के पड़ोसी राज साहू ने बताया 18 फरवरी की रात 10 बजे तक घर में ताला लगा हुआ था, लेकिन 19 फरवरी की सुबह 9 बजे उनकी पत्नी ने देखा कि ताले टूटे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी 18 फरवरी की रात 10 बजे से 19 फरवरी की सुबह 9 बजे के बीच हुई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने पर गुंडरदेही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय संदिग्धों की जांच कर रही है। इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं एएसपी अशोक जोशी ने कहा कि जांच जारी है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *