महासमुंद| कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पीजी का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च तक होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 5.30 बजे तक चलेगी। पहले दिन 6 मार्च को योग विषय की परीक्षा पहली शिफ्ट में होगी। दूसरी शिफ्ट में स्पोर्ट्स साइंस, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषय शामिल है।


