पड़ोसी से विवाद के बाद महिला ने की खुदकुशी

धमतरी| पड़ोसी से विवाद के बाद एक महिला ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। चौकी प्रभारी सीआर पनागर ने बताया कि यह मामला अर्जुनी थाना के लिमतरा का है। यशवंत साहू ने बताया कि उसकी पत्नी सुशीला बाई (45) मजदूरी करती थी। बीते 16 फरवरी की शम जब वह घर आया, तो पत्नी ने बताया कि गांव में एक महिला के साथ उसका विवाद हो गया। पत्नी को समझाकर वह अछोटा मड़ई-मेला घूमने चला गया। रात करीब 9.30 बजे भतीजा डालेन्द्र ने फोन कर जल्दी घर आने कहा। जब वह घर पहुंचा, तो देखा कि उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में थी। मुंह से दुर्गंध आ रही थी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *