धमतरी| जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र धमतरी द्वारा रैम्प योजना के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह तथा नवाचारों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न वित्तीय सहायता से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उद्योग बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिंजर लिंक रिसोर्ट धमतरी में होगा। कार्यशाला में उद्यमियों व बैंक से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।


