प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में क्षय कुमार गोड़ उर्फ नानू की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में करण उर्फ बाटा, मनीष देशमुख उर्फ पाडू, अश्वनीद चंद्राकर, आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, शुभम देवांगन उर्फ राजा, जीतेश वर्मा उर्फ पोगो और आदित्य सेन उर्फ ब्रांडेड शामिल है। सभी शक्ति नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या सोमवार रात करीब 9.30 बजे शिव मंदिर के पास हुई है। मंदिर शक्ति नगर और शांति नगर बीच में है। जांच में पता चला कि आरोपियों का शांति नगर इलाके के लड़कों के बीच जनवरी महीने से विवाद चल रहा है। 26 जनवरी को शांति नगर के लड़कों ने छेड़छाड़ करने के विवाद में आरोपी करण और जितेंद्र से मारपीट की थी। इसी विवाद बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।


