भिलाई| होली त्योहार के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत विभिन्न प्रांतों से पटना बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गोंदिया-दरभंगा मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए गोंदिया से पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को चलाई जाएगी। 3 मार्च को पटना से यह ट्रेन वापस आएगी। ट्रेन में 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 8 स्लीपर, 3 एसी थर्ड, 1 एसी सेकंड सहित कुल 18 कोच होंगी। जारी समय सारणी के अनुसार गोंदिया से जाते समय यह ट्रेन दोपहर 1.15 को आएगी। 5 मिनट रुककर 1.20 को गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह पाटना से लौटते समय यह ट्रेन रात 8.30 बजे आएगी और 5 मिनट रुककर 8.35 को आगे की ओर रवाना हो जाएगी।


