टाइल्स लगने से पहले ही भुगतान, सचिव निलंबित

दुर्ग | जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन पंचायत सचिव ताम्लेश्वरी देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत संसाधन केन्द्र अंजोरा (ख) में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए स्वीकृत राशि में से कार्य प्रारंभ किए बिना ही एके टाइल्स को 56 हजार रुपए भुगतान कर दिया गया। सचिव ताम्लेश्वरी ने गंभीर वित्तीय अनियमितता कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में दिए गए निर्देशों की अवहेलना और उच्च कार्यालय के आदेशों के पालन में लापरवाही बरती गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत दुर्ग निर्धारित किया गया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *