सप्ताह में दो दिन चलने वाली दुर्ग- हटिया एक्सप्रेस 1 अप्रैल तक चलेगी

भिलाई। यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह में दो दिन दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-हटिया-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन की तिथियों में विस्तार किया गया है। अभी तक इसे 27 फरवरी तक चलाने का फैसला किया गया था। अब इसमें विस्तार का आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब इस ट्रेन को एक अप्रैल तक चलाया जाएगी। जारी आदेश के अनुसार यह हटिया से दुर्ग के लिए सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को 31 मार्च तक चलेगी। वहीं दुर्ग से हटिया के लिए इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 1 अप्रैल तक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *