भास्कर न्यूज | अमृतसर बाबा बकाला साहिब कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जज की कोठी में चोरी की नीयत से घुसे युवक को काबू किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को शाम करीब साढ़े 5 बजे एक युवक कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित जज साहिबान की रिहायशी कोठियों वाली साइड दीवार फांदकर अंदर घुस आया। युवक जज साहब की कोठी की ओर चोरी की नीयत से बढ़ रहा था। जब देख लिया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू किया जिसकी पहचान रणधीर सिंह निवासी दीनेवाल तरनतारन के रूप में हुई है।


