‘भारत के रंग नृत्य के संग’ से विरासत जीवंत

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी इंटरनैशनल स्कूल अमृतसर में प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में कक्षा चौैथी के स्टूडेंट्स का वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का विषय था “भारत के रंग नृत्य के संग’ जिसमें स्टूडेंट्स ने भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और नृत्य कलाओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी शरणजीत कौर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान एवं दीपशिखा प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी शरणजीत कौर को नन्ही पौध एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक समारोह बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम होता है, जहां स्टूडेंट्स आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *