त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण:कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में युवा से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाया मतदान का उत्साह

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। मड़ई मतदान केंद्र पर हीरामति तिग्गा अपने नन्हें बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने पहुंचीं। सावित्री और भगवती समेत अन्य महिला मतदाताओं ने भी उत्साह से वोट डाला। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। कोनकोना पंचायत के दिव्यांग मतदाता गनपतराम व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा गया। कोनकोना मतदान केंद्र पर वृद्धा श्याम बाई और एतमानगर केंद्र पर वयोवृद्धा सुकवारा बाई परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *