अमृतसर| श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ की ओर से बोहड़ वाला शिवाला मंदिर में रामनाम सत्संग करवाया गया। सेवा संघ के जिला सेवादार इंजी. अशोक शर्मा ने कहा कि श्रीराम का नाम लेना और कथा का श्रवण करना जीवन में सुख, शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रीराम केवल एक नाम नहीं बल्कि परम ब्रह्म हैं। उनके नाम का उच्चारण वेदों के पारायण के समान फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि श्री स्वामी सत्यानन्द सेवा संघ नई दिल्ली की ओर से 22 फरवरी को दुर्ग्याणा वेद कथा भवन में अमृतवाणी सत्संग होगा। जिसकी सारी तैयारियां संगत के सहयोग से पुरी कर ली गई है। मंदिर में किए सत्संग में कई राम भक्त मौजूद रहे।


