ईजी रजिस्ट्री पोर्टल और ई-केवाईसी से कामकाज में आई पारदर्शिता : एसडीएम

भास्कर न्यूज | अमृतसर एसडीएम-1 अमनप्रीत सिंह गिल ने तहसील परिसर का जायजा लिया और कामकाज को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में रजिस्ट्री का काम करवाने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सब रजिस्ट्रार-1 हिमांशु गर्ग और सब रजिस्ट्रार-2 बेअंत सिंह ने उन्हें ईजी रजिस्ट्री के बारे विस्तार से जानकारी दी। सब रजिस्ट्रार-1 हिमांशु गर्ग ने उन्हें कहा कि हाल ही में सरकार की तरफ से रजिस्ट्री पोर्टल पर जो बदलाव किए गए है, उनके तहत ही काम किया जा रहा है। उससे रजिस्ट्रेशन का काम भी पारदर्शिता के साथ हो रहा है। टोकन सिस्टम भी लागू किया गया है और ईकेवाईसी को भी जरूरी कर दिया गया है। एसडीएम-1 अमनप्रीत सिंह गिल ने भी लोगों के हो रहे कामों पर संतुष्टि जताई। उनका कहना था कि सरकार का मकसद साफ है कि सरकारी दफ्तरों में किसी को भी कोई परेशानी न हो। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ईजी रजिस्ट्री पोर्टल का लाभ मिल रहा है, जिसके साथ तहसील परिसर के होने वाले कामों में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के लिए हमें कुर्सियों पर बिठाया है, जिसके तहत सरकारी कार्यालयों में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *