घटमड़वा डेरा से 1.70 लाख रुपए के महुवा लाहन के साथ शराब बरामद

भास्कर न्यूज | कसडोल आबकारी विभाग की टीम ने 1 लाख 70 हजार रुपए का अवैध महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया। वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम घटमड़वा डेरा, थाना गिधौरी में जहां, अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है वहां दबिश देकर 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में भरी 85 नग कुल 2550 किलोग्राम महुआ लाहन व 5 लीटर क्षमता वाली 3 नग जरीकेन में भरी व 10 लीटर क्षमता वाली 2 जरीकेन एवं एक 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भारी कुल 55 बल्क लीटर महुआ शराब नाला किनारे लावारिस हालात में बरामद हुई एवं महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौक पर नष्ट किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 11,000 एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य 1,53,000 रुपए होना पाया गया। धारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की 34(1) (क) (च) 34(2) 59 (क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इसी प्रकार वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम अर्जुनी (ब) में आरोपी घासीराम पिता ननकुनिया (37) अर्जुनी (ब) थाना कसडोल के कब्जे से 30.00 बल्क लीटर हाथभ‌ट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। महुआ शराब का बाजार मूल्य 6,000 रुपए होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *