बिलासपुर। गोंदिया से पटना के बीच 2 मार्च को चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन एक फेरे में 28 घंटे का सफर तय करेगी। यह ट्रेन 30 स्टेशनों पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी और वापसी में भी उन्हीं स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। बिलासपुर जोन के 8 प्रमुख स्टेशनों में ट्रेन रुककर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करेगी। गोंदिया–दरभंगा मार्ग की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 08861 (गोंदिया से) और 08862 (पटना से) के साथ यह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन में 8 स्लीपर, 3 एसी थ्री, 1 एसी टू सहित कुल 18 कोच होंगे।


