भास्कर न्यूज | कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना गांव में मंगलवार दोपहर 25 वर्षीय रामकृष्ण कुर्रे ने घर पर अजीब हरकतें दिखाईं। सुबह से भूत-प्रेत के अंधविश्वास में परिजन झाड़फूक कराने में जुटे थे। अचानक उसने घर के चाकू से खुद के गले पर वार किया, खून बहने पर भागा और गांव के कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो फिर भागा, पकड़कर डायल 112 को सूचना दी। टीम ने गंभीर हालत वाले रामकृष्ण को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। अस्पताल में उसने पेपर पर घटना लिखी, साथ आए लड़कों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को सूचित करने को कहा।


