विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी

परपोड़ी| शासकीय हाई स्कूल गोड़मर्रा में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। कक्षा नवमी के छात्रों ने गीत, भाषण और शुभकामना संदेशों के माध्यम से अपने वरिष्ठ साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया। शिक्षकों ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, जीवन में अनुशासन और परिश्रम को अपनाने की सीख दी। वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य थान सिंह ठाकुर ने भी अपनी बातें रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *