संत रविदास ने छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई

भास्कर न्यूज | बेमेतरा ग्राम पथर्रा में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूर्व विधायक ने संत रविदास को मध्यकालीन भारत के महान संतों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को शिक्षा, समानता और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। विधायक ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात, छुआछूत और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाई तथा मानवता और समरसता पर आधारित विचारधारा को आगे बढ़ाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में व्याप्त भेदभाव और कटुता को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में बसंत जोशी, ध्रुव मिर्झा, विजय मेहरा, खेमराज बाकरे, प्रकाश महोबिया, गायत्री हिरऊ जोगी, गणेश सिवारे, दिनेश जोशी, निलेश ठाकुर, भावसिंग राज, अमित वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धनेश लहरे, भगेला राम जोशी, राजू जोशी, संतु लहरे, शिव कुमार लहरे, प्रवीण कलियारे आदि मौजूद थे। सामाजिक सौहार्द को मजबूत कर सकते हैं छाबड़ा ने कहा कि संत रविदास के 41 पद गुरु ग्रंथ साहिब में 16 रागों में संकलित हैं, जो उनके विचारों की व्यापक स्वीकृति और प्रभाव को दर्शाते हैं। संत रविदास के संदेश प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा मजबूत किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *